{"_id":"636e7e3dee7029424b7aca34","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2476094129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक शाखा प्रबंधक का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक शाखा प्रबंधक का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक शाखा प्रबंधक का अपहरण
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक बैंक शाखा प्रबंधक का उनके किराए के आवास से सुबह के समय कार सवार संदिग्ध लोग अपहरण कर ले गए। जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच करते हुए शाखा प्रबंधक की तलाश कर रही है।
सिंभावली थाना क्षेत्र में स्थित एक बैंक शाखा के प्रबंधक खुड़लिया रजवाहे के निकट एक मकान में किराए पर अकेले रहते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे कार में सवार होकर करीब आधा दर्जन लोग शाखा प्रबंधक के आवास पर पहुंचे। जिन्होंने शाखा प्रबंधक को घर के बाहर बुलाया, जिसके बाद जबरन उन्हें कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। लोगों का कहना है कि कार सवारों में दो व्यक्ति पुलिस की वर्दी में भी थे। जो शाखा प्रबंधक को अपने साथ ले जाने के दौरान कानपुर के संबंध में बात कर रहे थे। सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं बैंक शाखा में कार्यरत कर्मचारियों ने भी प्रबंधक के अपहरण के संबंध में थाने में तहरीर दी है। सिंभावली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शाखा प्रबंधक को ले जाने के मामले में कानपुर पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।