फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

टरबाइन के टुकड़े रसोई की दीवार तोड़कर घर में गिरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सिंभावली चीनी मिल का टर्बाइन का हिस्सा टूटकर एक घर में गिरा। - फोटो : GARH
टरबाइन के टुकड़े रसोई की दीवार तोड़कर घर में गिरे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली में स्थित चीनी मिल के पॉवर प्लांट की टरबाइन में फॉल्ट होने से उसके लोहे के बड़े टुकड़े करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित एक घर की दीवार तोड़कर रसोई में जा गिरे। जिससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं मिल प्रबंधन भी करोड़ों रुपये का नुकसान होने की बात कह रहा है।
सिंभावली चीनी मिल में स्थित पॉवर प्लांट की टरबाइन में बृहस्पतिवार की रात चलने के दौरान अचानक फॉल्ट हो गया। जिससे टरबाइन चलते-चलते बंद हो गई। टरबाइन के लोहे के बड़े-बड़े टुकड़े टूटकर इधर-उधर बिखर गए। वहीं करीब दो किलो वजन का एक टुकड़ा मिल परिसर से लगभग आधा किलोमीटर दूर रेलवे रोड निवासी दिनेश शर्मा के घर की रसोई की दीवार को तोड़ता हुआ अंदर जा गिरा। जिससे रसोई में रखा काफी सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। तेज धमाके की आवाज से मकान के कमरे में मौजूद दिनेश शर्मा और उनके परिजनों में दहशत फैल गई, वहीं आसपास रहने वाले लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए। जिन्होंने रसोई में पहुंचकर देखा, तो उनके होश उड़ गए। यह तो शुक्र रहा कि उस समय रसोई में कोई मौजूद नहीं था। वहीं टरबाइन का टुकड़ा नेशनल हाईवे पर आवागमन कर रहे वाहनों पर नहीं गिरा, अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन

पॉवर प्लांट के सीजीएम अनिल चौरसिया का कहना है कि मिल की टरबाइन खराब होने से करोड़ों रुपये का नुकसान होने की संभावना है। जिसकी इंजीनियर जांच कर रहे हैं। वहीं जिस घर में नुकसान हुआ है, उसे भी क्षतिपूर्ति दी जाएगी।

सिंभावली चीनी मिल का टर्बाइन का हिस्सा घर में पड़ा, मकान का कुछ हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त।

सिंभावली चीनी मिल का टर्बाइन का हिस्सा घर में पड़ा, मकान का कुछ हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त।- फोटो : GARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed