फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल पर छापा, ऑपरेशान कक्ष किया सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:00 PM IST
सार

बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल पर छापा, ऑपरेशन कक्ष किया सील गढ़मुक्तेश्वर।इस दौरान अधिकारियों ने ऑपरेशन कक्ष सील कर दिया लेकिन अस्पताल को खुला छोड़ दिया।एसीएमओ डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि अस्पताल संचालक के पास किसी भी तरह का पंजीकरण नहीं है, न ही कोई चिकित्सक है।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल पर छापा, ऑपरेशन कक्ष किया सील
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नक्का कुआं रोड स्थित बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों ने ऑपरेशन कक्ष सील कर दिया लेकिन अस्पताल को खुला छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों पर कार्रवाई में खानापूर्ति का आरोप लगाया है।
बृहस्पतिवार को एसीएमओ डॉ. दिनेश खत्री और डॉ. केपी सिंह ने अस्पताल पर छापा मारा। अधिकारियों को दो महिलाएं मिलीं, जिनमें एक का प्रसव हो चुका था वहीं दूसरी की डिलीवरी होने वाली थी। अधिकारियों ने तुरंत ऑपरेशन कक्ष को बंद कराकर सील कर दिया। एसीएमओ डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि अस्पताल संचालक के पास किसी भी तरह का पंजीकरण नहीं है, न ही कोई चिकित्सक है। अस्पताल की संचालिका से प्रमाण पत्र मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाई। जिसके बाद एसीएमओ ने नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया है। हालांकि इस कार्रवाई में अधिकारियों पर लापरवाही का भी आरोप लगा है।
विज्ञापन

पहले दो बार हो चुका है सील
2016 और 2019 में एसडीएम और स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में अस्पताल सील हुआ था। कार्रवाई के चार दिन बाद से ही अस्पताल अब तक भी चल रहा था। हालांकि, इस बार भी अधिकारियों ने ऑपरेशन कक्ष पर सील लगा दी है, जबकि जिन स्थानों पर डिलीवरी होती है, वहां पर कोई सील नहीं लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
एसीएमओ के साथ टीम को भेजा था, ओटी को सील कर दिया है, तीन दिन में यदि नोटिस का जवाब नहीं मिलता है, तो कानूनी कार्रवाई अवश्य होगी। - डॉ. सुनील कुमार, सीएमओ हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed