{"_id":"62c9b6384d3e625a2a612248","slug":"hapur-news-garh-news-gbd241284772","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड्ढा में पांच घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड्ढा में पांच घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड्ढा में पांच घरों से लाखों का माल चोरी
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव बड्ढा मे कच्छा बनियान गिरोह ने पांच घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये कीमत के गहने और नकदी चोरी कर ली। ग्रामीणों ने कच्छा बनियान गिरोह पर शक जताया है, पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव बड्ढा निवासी चेतन का मकान गांव के बाहरी छोर पर स्थित है। शुक्रवार की रात कच्छा बनियान गिरोह के सदस्य चेतन के मकान में घुस गए। जिन्होंने एक कमरे में घुसकर वहां रखी अलमारी और संदूक के ताले तोड़ लिए। चेतन के घर से चोर सोने की कंठी और चैन चोरी कर ले गए। जिसके बाद चेतन के घर के सामने सुनील के मकान पर चोरों ने धावा बोला। जहां अलमारी और संदूक खंगालते हुए सोने की चैन, टॉप्स और 15 हजार रुपये चोरी किए। यहां से निकलकर चोर गांव की आबादी में बने धर्म सिंह के घर में पहुंचकर काफी देर तक सामान खंगाला, लेकिन केवल 1500 रुपये की रकम ही चोरी कर सके। धर्म सिंह के घर के बाद चोर पड़ोस में योगेश व बालेश के घर में घुसे, लेकिन जाग होने के चलते भागना पड़ा। बता दें कि तीन दिन पहले कच्छा बनियान गिरोह ने चेतन के पिता महकार के घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ितों का कहना है कि गांव के बाहर की तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हुए हैं।सिंभावली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद