{"_id":"629f8d49d568fb7e2a2785cc","slug":"hapur-news-garh-news-gbd239695257","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्येष्ठ गंगा दशहरा : हाईवे पर आज से भारी वाहनं का रूट रहेगा डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्येष्ठ गंगा दशहरा : हाईवे पर आज से भारी वाहनं का रूट रहेगा डायवर्ट
विज्ञापन
ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले को लेकर गंगानगरी में निरीक्षण के दौरान एसपी दीपक भूकर से वार्ता करते एडी?
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्येष्ठ गंगा दशहरा - हाईवे पर आज से भारी वाहनों का रूट रहेगा डायवर्ट
गढ़मुक्तेश्वर। ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर ब्रजघाट में जाम की समस्या से निपटने के लिए आज दोपहर 12 बजे से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। मंगलवार को एडीजी राजीव सब्बरवाल और आईजी प्रवीन कुमार ने ब्रजघाट में गंगा दशहरा के आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने हाईवे पर आवश्यक कटों को बंद करने के आदेश दिए। डीएम मेधा रुपम और एसपी दीपक भूकर ने भी भ्रमण की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
9 मई को ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व है। पिछले दो सालों से कोराना संक्रमण के चलते गंगा स्नान पर प्रतिबंध होने के कारण इस बार अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सोमवती अमावस्या पर भी करीब छह लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया था, वहीं करीब 10 घंटे तक हाईवे जाम रहा था। जिसको लेकर एडीजी राजीव सब्बरवाल, आईजी प्रवीन कुमार और एसपी दीपक भूकर ने गंगानगरी ब्रजघाट पहुंचकर यातायात व्यवस्था जांची। एडीजी और आईजी ने कहा कि ब्रजघाट में ज्येष्ठ दशहरा पर्व पर इस बार अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसलिए नेशनल हाईवे पर अनावश्यक कट बंद कराएं, वहीं यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्लानिंग करें, ताकि जाम की स्थिति न बन पाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के गोताखोर समेत नाविकों से वार्ता करें, गंगा में डूबने वालों को बचाने के लिए सहयोग लें। उन्होंने कहा कि गंगा स्नान के दौरान वाहनों का दबाव बढ़ जाता है, जिससे टोल प्लाजा पर भी जाम की स्थिति बन जाती है। इसलिए टोल प्रबंधक से भी वार्ता कर लें, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और वाहन सवारों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
हाईवे पर तैनात रहेगें ट्रैफिक पुलिसकर्मी
एडीजी राजीव सब्बरवाल ने बताया कि जाम से निपटने के लिए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखनी होगी, अन्यथा कट और लिंक मार्गों पर जाम की स्थिति बनेगी। इसलिए यातायात निरीक्षक मुस्तैद रहें और ट्रैफिक प्लान भी तैयार कर पुलिसकर्मियों को तैनात करें।
विज्ञापन
एडीजी ने कहा कि आग से बचाव के लिए दमकल कर्मियों कोएं तैनात करें। वहीं डीएम मेधा रुपम ने भी हाईवे पर खराब होने वाले वाहनों को हटाने के लिए क्रेन व एंबुलेंस की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।
यह रहेगी रूट डायवर्जन की व्यवस्था
मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कांठ, बिजनौर के स्यौहारा, धामपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
मुरादाबाद से मेरठ/दिल्ली की ओर जाने वाला वैकल्पिक मार्ग
मुरादाबाद से मेरठ/दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात मुरादाबाद से टीएमयू के बराबर से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए मेरठ/दिल्ली भेजा जाएगा।
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात आंवला से शाहबाद, बिलारी, चन्दौसी, बबराला से नरौरा होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा ।
हापुड़ व मेरठ से रामपुर की ओर जाने वाला यातायात
हापुड़ व मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन गढ़ चौपला जनपद हापुड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर की ओर भेजा जाएगा ।
रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को जनपद रामपुर के शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाला यातायात
चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को थाना बिजनौर, बैराज, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा
अमरोहा से दिल्ली जाने वाला यातायात
अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को शिवाला कलॉ, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
हापुड गढ़ चौपला से गजरौला जाने वाला यातायात
गढ़ चौपला से गजरौला जाने वाला यातायात हापुड़ से बुलंदशहर की ओर डायवर्ट कर अनूपशहर, संभल, हसनपुर, गजरौला होते हुए अमरोहा भेजा जाएगा ।
गजरौला से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जायेगा ।
गाजियाबाद से बरेली/लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात
गाजियाबाद से बरेली/लखनऊ की ओर जाने वाले यातायात को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली/लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।
मेरठ से बरेली/लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात
मेरठ से बरेली की ओर जाने वाला यातायात बिजनौर, धामपुर, स्यौहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा। संवाद

ब्रजघाट में गंगा दशहरा को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते डीएम एवं एसपी।- फोटो : GARH

गंगा दशहरा को लेकर गढ़ कोतवाली में पुलिस कर्मियों को निर्देश देते एसपी दीपक भूकर।- फोटो : GARH