{"_id":"62910acd15119b6bcb1c66dc","slug":"hapur-news-garh-news-gbd239105330","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने छेड़छाड़ में दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने छेड़छाड़ में दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने छेड़छाड़ में दर्ज किया मुकदमा
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस पर भी मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का कहना है कि बृहस्पतिवार की सुबह वह गांव के बाहरी छोर पर जंगल में कूड़ा डालने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां पर मौजूद तीन युवकों ने उसे जबरन ईंख के खेत में खींच लिया। युवती का आरोप है कि तीनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोपियों के जाने के बाद वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों से एक युवक गांव का ही रहने वाला शहजाद है, लेकिन उसके दो अन्य साथियों को वह नहीं जानती। थाने पहुंचकर उसने शहजाद को नामजद करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दी। पीड़िता का कहना है कि सिंभावली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज न करते हुए आरोपियों के खिलाफ केवल छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट और न्यायालय मे बयान दर्ज कराने के बाद धारा तरमीम की जाएंगी। वहीं सिंभावली पुलिस को मामले की सहीं ढंग से जांच करने और जल्द से जल्द तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। संवाद