{"_id":"628fb702c1c6ac5e593c5986","slug":"hapur-news-garh-news-gbd239050064","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण कर ले जा रहा युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी का अपहरण कर ले जा रहा युवक पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी का अपहरण कर ले जा रहा युवक पकड़ा
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से देर रात किशोरी का अपहरण कर ले जा रहे दो युवकों में से एक को परिजनों व ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि 24 मई की रात वह अपनी पत्नी के साथ मामा के घर गया हुआ था। घर पर उसकी 16 वर्षीय बेटी अपनी दादी के साथ थी। रात करीब 12 बजे जब उसकी मां की आंख खुली, तो बेटी घर पर नहीं थी। जिसके बाद उसके भाई समेत अन्य परिजनों ने बेटी को तलाश करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि गांव के जंगल के निकट दो युवकों को बाइक पर उसकी बेटी को ले जाते हुए देखा, तो शोर मचाते हुए उनका पीछा किया। परिजनों व ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक उमेशपाल को पकड़ लिया, लेकिन दूसरा युवक अनुराग भाग निकलने में कामयाब हो गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उमेश पाल को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित ने दोनों युवकों को नामजद करते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ अपहरण की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उमेशपाल को न्यायालय में पेश किया गया है। जिसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। संवाद