फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ब्रजघाट में नौ घंटे हाईवे पर थमे रहे वाहनों के पहिए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ब्रजघाट में जाम में फसे ट्रक को धक्का मारकर हटाते एएसपी एवं अन्य पुलिसकर्मी। - फोटो : GARH
ब्रजघाट में नौ घंटे हाईवे पर थमे रहे वाहनों के पहिए
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बुद्ध पूर्णिमा पर गंगानगरी ब्रजघाट में उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब से नेशनल हाईवे पर भी दबाव बढ़ गया। सोमवार को दिन निकलते ही हाईवे जाम की चपेट में आ गया। नौ घंटों तक वाहनों के पहिए थमे रहे। उमस भरी गर्मी में मुसाफिरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुद्ध पूर्णिमा पर करीब तीन लाख श्रद्धालु ब्रजघाट गंगानगरी में स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं का आगमन सुबह से ही शुरू हो गया था। यातायात पुलिस ने आवागमन सुचारु रखने के लिए पहले से तैयारी की थी। स्याना चौराहा, ब्रजघाट टोल प्लाजा, चेक पोस्ट और ब्रजघाट गंगा पुल पर पुलिस और यातायात कर्मियों की तैनाती की गई थी। बावजूद एनएच 24 पर वाहनों की संख्या बढ़ने से सभी इंतजाम फेल हो गए। सुबह चार बजे से ही गंगा पुल के दोनों तरफ जाम की स्थिति बननी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

पुल पर खड़े सवारी वाहन बने जाम का कारण
रोडवेज और डग्गामार बसों ने ब्रजघाट गंगा पुल पर खड़े होकर सवारियों को उतारना और बैठाना शुरू कर दिया। एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ और बेतरतीब ढंग से हाईवे किनारे की गई पार्किंग, पुलिसकर्मियों की लापरवाही के चलते स्थिति विकट हो गई। अमरोहा और गढ़ क्षेत्र में पांच-पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। ब्रजघाट की गलियां भी जाम हो गईं। उमस भरी गर्मी में नौ घंटे तक राहगीरों समेत छोटे बच्चे पीने के पानी के लिए भी तरस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस भी फंसी जाम में, मरीज व तीमारदार हुए परेशान
नेशनल हाईवे पर जाम के दौरान एंबुलेंस समेत वीआईपी वाहन भी फंस गए। एंबुलेंस फंसने से मरीज और तीमारदारों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। मुसाफिरों को कई किलोमीटर तक पैदल भी चलना पड़ा।
ट्वीट कर जाम खुलवाने की अपील की
घंटों तक जाम में फंसे मुसाफिर परेशान हो उठे। तमाम लोगों ने ट्वीट कर हापुड़ पुलिस से जाम खुलवाने की मांग की।
स्थिति बिगड़ने पर चेती पुलिस
स्थिति बिगड़ने पर एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर एएसपी सर्वेश मिश्रा, सीओ पिलखुआ डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर अभिनव पुंडीर पुलिस टीम को लेकर ब्रजघाट पहुंचे। हाईवे पर खराब हुए एक ट्रक को धक्का लगाकर एक तरफ कराया। इसके बाद दोपहर बाद करीब 2 बजे जाम खुलना शुरू हुआ। करीब एक घंटे तक वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़े।

लापरवाह पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई
बुद्ध पूर्णिमा पर हाईवे को जाम मुक्त रखने के लिए विभिन्न प्वाइंटों पर पुलिस व यातायात कर्मियों की तैनाती की गई थी, इसके बावजूद भी भीषण जाम की स्थिति बनना बड़ी लापरवाही है। जांच कराकर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस व यातायात कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - सर्वेश मिश्रा, एएसपी

ब्रजघाट गंगा पुल पर लगे जाम में फंसे वाहन।

ब्रजघाट गंगा पुल पर लगे जाम में फंसे वाहन।- फोटो : GARH

ब्रजघाट में नेशनल हाईवे पर दोनों साइड जाम में फसे वाहन।

ब्रजघाट में नेशनल हाईवे पर दोनों साइड जाम में फसे वाहन।- फोटो : GARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed