{"_id":"6240ba8f52117f265c6526e1","slug":"hapur-news-garh-news-gbd23598518","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की साइड लगने से कार सवार मां बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की साइड लगने से कार सवार मां बेटी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर की साइड लगने से कार सवार मां बेटी की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर की साइड लगने से एक कार में सवार मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया, वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु की है।
जनपद अमरोहा के थाना क्षेत्र रजबपुर निवासी विपुल ने बताया कि वह परिवार की महिला गुड्डी (50) मिंटू (20) और शुशांत के साथ रविवार की सुबह को कार में सवार होकर दिल्ली रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही कार गढ़ में नेशनल हाईवे पर उपकृषि मंडी के सामने पहुंची तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंटर ने ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी कार में साइड मार दी, जिससे कार की साइड की सीटों पर बेटी मां-बेटी गुड्डी और मिंटू कैंटर की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद कार में फंसे शुशांत और विपुल की चीख पुकार सुनते ही मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकला साथ ही मृतकों को भी कार से बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए घायलों को गढ़ सीएचसी भेज दिया। जहां पर घायलों को उपचार दिलाया। वहीं मृतकों का पंचनामा भरकर कार्रवाई शुरु कर दी। हादसे के बाद चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़कर भाग निकलने में कामयाब हो गया।
गढ़ सीओ पवन कुमार ने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त हुए कैंटर और कार को कोतवाली में ले आए है, इसके अलावा मृतकों के परिजनों की तहरीर पर आरोपी कैंटर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जल्द ही आरोपी कैंटर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।