{"_id":"6240b9de0a5c3c1711360fe8","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2359850152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और ऑटो की टक्कर में बच्चे समेत 9 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और ऑटो की टक्कर में बच्चे समेत 9 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार और ऑटो की टक्कर में बच्चे समेत 9 घायल
गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ रोड पर तेज रफ्तार कार और ऑटो की टक्कर में बच्चे समेत नौ लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
रविवार को जनपद मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र से एक ऑटो चालक सवारी बैठाकर गढ़ की तरफ आ रहा था। जिसमें सवार रानी निवासी बड़ा मोहल्ला गढ़, कमलेश निवासी किला परीक्षितगढ़ अपने बच्चे रूबी, सुहानी और युग के साथ गढ़ की तरफ आ रही थी। इसी बीच ऑटो जैसे ही गढ़ में मेरठ रोड पर गांव लोधीपुर सोभन के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चला रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनको पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं हादसे में कार में सवार तीन युवक भी घायल हो गए, जिनको पुलिस ने गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। वहीं दो की गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
गढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है, सभी के परिजनों को सूचना भी दे दी है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।