फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

25 लाख से लगे वाटर कूलर, फिर भी नहीं मिल रहा पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ तहसील मुख्यालय पर बंद पड़ा वाटर कूलर। - फोटो : GARH
गढ़ में 25 लाख से लगे वाटर कूलर, फिर भी नहीं मिल रहा पानी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका क्षेत्र में सांसद निधि से 25 वाटर कूलर लगाए गए थे लेकिन, लोगों को फिर भी पीने के पानी नहीं मिल रहा है। गर्मियां शुरू हो गई हैं, वाटर कूलर या तो खराब हैं या चालू नहीं हुए हैं। लोग पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं।
ब्रजघाट समेत गढ़ में राज्यसभा सांसद निधि से 25 लाख रुपये से करीब 25 वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं। गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है, लेकिन वाटर कूलर चालू नहीं हुए है। नगरवासी ललित, राजेंद्र, पवन, सुशील कुमार ने बताया कि वाटर कूलर गढ़ बस स्टेंड, आंबेडकर पार्क, ब्रजघाट में विभिन्न मंदिरों के पास, गंगा घाट, श्मशान घाट, तहसील मुख्यालय, नगर पालिका समेत अन्य जगहों पर स्थापित किए गए हैं। वाटर कूल चालू न होने से लोगों को पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पालिका चेरयमैन सोना सिंह ने बताया कि कई स्थानों पर वाटर कूलर चालू हो चुके हैं, शेष कूलरों को जल्द चालू करा दिया जाएगा। राज्य सभा सांसद द्वारा लगवाए गए वाटर कूलर पालिका को हैंडओवर नहीं हुए हैं। सुपुर्दगी मिलने के बाद पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडपंप भी हुए खराब
नगर पालिका द्वारा कई जगहों पर सरकारी हैंडपंप तो लगे हैं, लेकिन कई हैंडपंप दूषित पानी उगल रहे हैं, इसके अलावा कई स्थानों पर नल खराब हैं। नगर पालिका की लापरवाही के चलते कई कई सालों से हैंडपंप सूखे पड़े हैं, जबिक पेयजल और स्वच्छता के लिए विशेष रूप से तीन करोड़ रुपये का बजट है। ईओ संजीवन राम यादव का कहना है कि जलकल विभाग के कर्मचारी को निर्देशित कर जल्द से जल्द हैंडपंपों को चालू कराया जाएगा। संवाद

गढ तहसील मुख्यालय पर लगा हैंडपंप खराब पड़ा।

गढ तहसील मुख्यालय पर लगा हैंडपंप खराब पड़ा।- फोटो : GARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed