फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चुनावी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
चुनावी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में विधानसभा चुनाव के दौरान रंजिशन कुछ युवकों ने घर में घुसकर एक पार्टी के समर्थक व उसके परिजनों से मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव धनपुरा निवासी सूरज ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान गांव में उन्होंने बसपा प्रत्याशी मदन चौहान के समर्थन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम को लेकर गांव के काफी लोग वहां पर एकत्र थे, इसी बीच गांव के ही रहने वाले सुनील, नितिन भी वहां पहुंच गए। जिन्होंने अभद्रता व गाली-गलौज करते हुए गांव में बैठक न करने को कहा। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच बचाव करा दिया। पीड़ित ने बताया कि कुछ ही देर बाद सुनील, कपिल, नितिन, प्रदीप सुंदर लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। जिन्होंने घर में घुसते ही गाली-गलौज और तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने मारपीट कर उसे व उसके परिजनों को घायल कर दिया। सिंभावली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ अभद्रता, घर में घुसकर मारपीट, एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित पक्ष, ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed