फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बहादुरगढ़ में अवैध शराब की भट्ठी पकड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बहादुरगढ़ में अवैध शराब की भट्ठी पकड़ी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव आलमनगर की मढ़ैया से कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी लेकिन, शराब बना रहे तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से तैयार शराब, लहन, बाइक समेत उपकरण बरामद किए हैं।

सीओ पवन कुमार ने बताया कि बुधवार की देर रात बहादुरगढ़ चौकी प्रभारी सरवन कुमार गौतम पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली की गांव आलमनगर की मढै़या के जंगल में एक गेहूं के खेत में कच्ची शराब तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जंगल में दबिश दी। जहां शराब तैयार कर रहे दो तस्कर टीम को देखकर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन दोनों तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने मौके से शराब की भट्ठी, दो केनों में रखी गई 40 लीटर तैयार कच्ची शराब, लहन और उपकरण बरामद किए हैं। इसके अलावा मौके पर एक बाइक भी बरामद हुई। लहन को नष्ट कराते हुए अन्य सभी सामान को पुलिस टीम ने कब्जे में ले लिया। सीओ ने बताया कि शराब तैयार कर रहे दोनों तस्कर पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनके नाम सुंदर और कैलाश निवासी गांव सतैड़ा, थाना हसनपुर जनपद अमरोहा है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाइक को सीज कर दिया गया है। दोनों तस्करों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed