फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कटान के लिए 10 पशु ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कटान के लिए 10 पशु ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने कटान के लिए ले जाए जा रहे 10 पशुओं को बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया।

एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार की सुबह सिंभावली थाने में तैनात एसआई लालाराम शर्मा, एचएस जैदी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में डिबाई नहर पटरी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान किठौर की तरफ से कुछ व्यक्ति 10 पशुओं को लेकर आते दिखाई दिए। उनके साथ एक कार भी पीछे-पीछे आ रही थी। जो पुलिस को देखकर रुक गए। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी करते हुए तीन पशु तस्करों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी खेतों में छिपकर फरार होने में कामयाब हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम वसीम, जमील निवासी गांव राधना और फूल सिंह निवासी गांव फलौदा जनपद मेरठ बताए। जिन्होंने अपने फरार साथी का नाम मतीन निवासी राधना, जनपद मेरठ बताया। तलाशी लेने पर उनके पास दो चाकू भी बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि वह लोग इन पशुओं का वध करने के लिए जंगल में लेकर जा रहे थे। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों तस्करों के खिलाफ जनपद मेरठ के थाना किठौर, सिंभावली, मेरठ नगर कोतवाली समेत अन्य थानों में गो वध अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता, गोवध अधिनियम, आम्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार को सीज कर दिया गया है। तीनों तस्करों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं उनके फरार साथी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed