फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पहली शादी छिपाकर रच रहा था दूसरी, बीवी ने खोल दी पोल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पहली शादी छिपाकर रच रहा था दूसरी, बीवी ने खोल दी पोल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने गाजियाबाद निवासी एक युवक पर पहली शादी छिपाकर उसकी बहन से दूसरी शादी करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसने अपनी बहन की शादी जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के कस्बा डासना निवासी एक युवक के साथ तय की थी। पीड़ित का कहना है कि उसने रिश्ता तय करने के दौरान करीब दो लाख रुपये खर्च किए थे। वहीं, 24 दिसंबर निकाह की तारीख तय हो गई। जिसके बाद वह और उसके परिजन शादी की तैयारी में जुट गए। पीड़ित का कहना है कि 20 दिसंबर को उसके पास डासना निवासी एक महिला का फोन आया, जिसने बताया कि आरोपी युवक 31 जुलाई 2021 को उसके साथ निकाह कर चुका है। वहीं, उन लोगों से निकाह की बात छिपाकर दूसरी शादी करने की कोशिश में है। इसके बाद उसने आरोपी युवक और उसके परिजनों से पूछताछ की, तो उन्होंने टालने की कोशिश की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी पक्ष ने सारी सच्चाई बताते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उसके परिजनों ने रिश्ता करने के दौरान खर्च की गई रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने गाली-गलौज और अभद्रता की। इस संबंध में उसने सिंभावली थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते उसे एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed