{"_id":"61b4d1555d10ed0f6075d5f9","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2308685163","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर 90 हजार ठगे, युवती भी घर से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर 90 हजार ठगे, युवती भी घर से फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर 90 हजार ठगे, युवती भी घर से हुई फरार
गढ़मुक्तेश्वर। शादी कराने का झांसा देकर सिंभावली क्षेत्र में एक युवक से शातिरों ने 90 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने न्यायालय में वाद दायर किया। लेकिन न्यायालय के आदेश के बावजूद भी सिंभावली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिसके चलते पीड़ित थाने के चक्कर लगाने को मजबूर है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव दत्तियाना निवासी युवक ने बताया कि वह अविवाहित है। 27 अक्तूबर को गांव सालारपुर निवासी एक युवक ने उससे फोन पर बात की, जिसने उसकी शादी हरिद्वार निवासी एक युवती से कराने की बात कही। आरोपी ने शादी के लिए एक लाख रुपये का खर्च बताया। आरोपी ने युवती और उसके परिजनों से उसकी बात भी कराई। बातचीत के बाद वह शादी के लिए तैयार हो गया। 29 अक्तूबर को वह अपने साथ चार लोगों को लेकर हरिद्वार पहुंच गया। जहां उसने सालारपुर निवासी युवक समेत उसके एक साथी को 90 हजार रुपये दिए। जिन्होंने उसे एक युवती से मिलवाया और उसे अपने साथ गांव लेकर जाने के लिए कहा। तीनों आरोपियों ने कहा कि 1 नवंबर को सिंभावली पहुंचकर कोर्ट मैरिज करा दी जाएगी। आरोपियों के आश्वासन पर वह युवती को लेकर अपने गांव लौट आया। गांव पहुंचने के बाद युवती ने उसे हरिद्वार वापस न भेजने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इस संबंध में जब उसने आरोपियों से वार्ता की, तो उन्होंने भी टालमटोल करना शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपी युवती भी उसके परिजनों के साथ मारपीट कर भाग निकली। इस संबंध में उसने सिंभावली थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने सीएम को भी शिकायती पत्र भेजा। तब भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने गढ़ न्यायालय में वाद दायर किया। पीड़ित का कहना है तीन दिसंबर को न्यायालय ने भी सिंभावली थाने को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का निर्देश दे दिया है। लेकिन सिंभावली पुलिस न्यायालय के आदेश के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही। जिसे लेकर वह लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद