फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गढ़ में दिनदहाड़े महिला की घर में ही गला रेतकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ में महिला की हुई हत्या के बारे में पूछताछ करते एएसपी सर्वेश मिश्रा। - फोटो : GARH
गढ़ में दिनदहाड़े महिला की घर में ही गला रेतकर हत्या
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ढाबे पर खाना बनाने का काम करने वाली एक महिला की घर में ही दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से महिला का सौतेला बेटा पत्नी के साथ फरार है। एएसपी और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करते हुए साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
गढ़ की रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी सुलोचना (50) नगर में ही एक ढाबे पर खाना बनाने का काम करती थी। बृहस्पतिवार की दोपहर सुलोचना के गले पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।एएसपी सर्वेश मिश्रा ने मौका मुआयना किया। महिला के मकान में रह रहे किरायेदार से भी पुलिस ने पूछताछ की। किरायेदार ने बताया कि मृतका का सौतेला पुत्र और पुत्रवधू काफी दिन से घर में विवाद करते रहते थे।
विज्ञापन

ढाई साल पहले घर लौटते समय पति मूले और सौतेले बेटे ने सुलोचना पर जानलेवा हमला किया था। इस ममाले में मूले और उसका बेटा जेल गया था। कुछ दिन बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर सोभन में सुलोचना के सगे बेटे सोनू का शव मूले के घर में लटका मिला था। जिसमें पुलिस ने मूले पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने की थी दूसरी शादी
मेरठ के मवाना क्षेत्र में सुलोचना की पहली शादी हुई थी। पति से विवाद के बाद उसने गढ़ के गांव लोधीपुर निवासी मूले से दूसरी शादी कर ली थी। तभी से सुलोचना गढ़ में ही रहती थी। लेकिन इस परिवार में भी अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी। जिसके कारण वह अपने जीवनयापन के लिए ढाबे पर खाना बनाती थी।

एएसपी : कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक टीम, सर्विलांस टीम साक्ष्य जुटा रही है। सौतेले पुत्र और पुत्रवधू भी मौके से लापता हैं। ढाबा संचालिका हेमलता ने तहरीर दी है। कई बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed