फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पलवाड़ा रजवाहे से मिला तीन साल की बच्ची का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पलवाड़ा रजवाहे से मिला तीन साल की बच्ची का शव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा के रजवाहे में ग्रामीणों को एक बच्ची का शव दिखाई दिया। जिसे बाहर निकालकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, तो मृतका की शिनाख्त गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी के रूप में हुई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के बच्ची को सुपुर्दे खाक कर दिया है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा के कुछ ग्रामीण व युवक शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव के बाहरी छोर पर स्थित रजवाहे में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों को रजवाहे में एक बच्ची का शव दिखाई दिया। कुछ युवकों ने शव को रजवाहे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन काफी देर तक भी बच्ची की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतका का फोटो वायरल करते हुए पहचान की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी के रूप में हुई शिनाख्त
गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर के युवकों ने सोशल मीडिया पर बच्ची का फोटो देखकर उसकी पहचान की, जिसके बाद मृतका के परिजनों को बताया गया। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बच्ची की शिनाख्त नूर आलम की बेटी शिफा (करीब 3 वर्ष) के रूप में की। वह तीन बच्चों में सबसे छोटी थी।
गांव के बच्चों के साथ गई थी खेलने
मृतका के परिजनों ने बताया कि व शिफा गांव के ही दो बच्चों के साथ खेलने गई थी, जो संभवत खेलने के दौरान रजवाहे के पास पहुंच गई। किसी कारण से रजवाहे में गिरने से उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार
इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद बच्ची के शव का पंचनामा भरा गया है। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया। जिसके चलते बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed