{"_id":"611418a68ebc3ef3956d0793","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2239717141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कुंडल लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कुंडल लूटे
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने बाइक पर जा रहे दंपती समेत एक अन्य महिला को रोक लिया। महिला के कान से सोने के कुंडल लूटकर भाग निकले। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से मामले की जानकारी ली और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बुधवार को अमरोहा निवासी लोकेश अपनी पत्नी माया और बहन अर्चना के साथ बाइक पर सवार होकर गढ़ नगर में आ रहे थे। जैसे ही वह गढ़ में नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा को पार कर गांव अल्लाबख्शपुर के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक लिया। इसी बीच बदमाशों ने लोकेश की पत्नी माया के कुंडल लूट लिए, जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित माया ने बताया कि वह गढ़ क्षेत्र में अपने रिश्तेदारी में आ रहे थे। ब्रजघाट गंगा पुल पार करने के बाद से ही एक सफेद रंग की बाइक सवार युवक लगातार पीछा कर रहे थे। टोल प्लाजा पार करते ही बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। मौके पर पहुंचे सीओ पवन कुमार और इंस्पेक्टर अजय चौधरी ने मामले की जानकारी ली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सीओ पवन कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा कई सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध गतिविधि वाले युवकों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, जल्द ही आरोपियों तक पहुंच आगे की कार्रवाई की जाएगी।