फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कार का शीशा तोड़ने के विरोध पर चाकू से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कार का शीशा तोड़ने के विरोध पर चाकू से हमला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव वापस लौटने के दौरान बाइक सवार युवक ने एक ग्रामीण की कार का शीशा तोड़ दिया। जिसका विरोध करने पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नेकनापुर नानई निवासी राकेश ने मंगलवार की रात थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह मंगलवार को किसी काम से जनपद बुलंदशहर के कस्बा स्याना गया था। जहां से देर शाम वह कार से लौट रहा था। रात करीब साढ़े सात बजे वह डहरा कुटी से गांव की तरफ मुड़ा, तो अचानक गांव शरीफाबाद निवासी नरेश ने उसकी कार रोक ली। जिसने किसी भारी वस्तु से कार के शीशे पर वार किया, जिससे शीशा टूट गया। राकेश का कहना है कि शीशा तोड़ने के बाद आरोपी भागने लगा, तो उसने कार से उतरकर उसे पकड़ लिया। जिससे गुस्साए आरोपी ने गाली-गलौज कर चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों व राहगीरों को आता देखकर आरोपी भाग निकला। पीड़ित ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी नरेश के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट और नुकसान पहुंचाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed