फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

24 घंटे में 12 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ खादर क्षेत्र में खेतों में भरा पानी। - फोटो : GARH
24 घंटे में 12 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ों पर बारिश तेज होने के कारण गढ़-ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर बढ़कर गंगा 198.62 मीटर के निशान पर पहुंच गई है।
बुधवार की शाम जहां ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 198.50 मीटर(समुद्र तल से) था, जो बृहस्पतिवार की शाम 12 सेंमी बढ़कर 198.62 मीटर तक पहुंच गया है। येलो अलर्ट 198.77 मीटर के निशान पर है, वहीं बाढ़ का खतरा 199.34 मीटर पर है। वर्तमान में गंगा अलर्ट के निशान से 15 सेंटीमीटर और खतरे के निशान से 72 सेंटीमीटर दूर है। जिससे दोबारा कई गांवों के निचले जंगल में पानी भरने लगा है। जिसके मद्देनजर गंगा खादर क्षेत्र के गांवों के लोगों को बाढ़ की संभावना के चलते चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम जलस्तर 198.62 मीटर दर्ज किया गया है। बिजनौर बैराज से 1लाख 44 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। जो शुक्रवार की दोपहर तक क्षेत्र में पहुंचेगा। जिससे जलस्तर में और वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार विवेक भदौरिया का कहना है कि पिछले दिनों जल स्तर बढने के दौरान ही बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी कर ली गई थी। फिलहाल जलस्तर बाढ़ के निशान से काफी दूर है। लेकिन प्रशासन पूरी तरह तैयार है.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed