{"_id":"60f9a4468ebc3ef0a20a354d","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2227422190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव शरीफपुर में घर में घुसकर लाखों की चोरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव शरीफपुर में घर में घुसकर लाखों की चोरी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव शरीफपुर में घर से गहने और नगदी चोरी
गढ़मुक्तेश्वर। गांव शरीफपुर में चोरों ने घर में घुसकर लाखों के गहने और नगदी चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव शरीफपुर निवासी महेंद्र नागर ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि बुधवार की रात वह अपने परिजनों के साथ घर में सोये हुए थे। देर रात घर में घुसे चोरों ने कमरों के ताले तोड़ लिए। सेफ का ताला तोड़कर उसमें रखी 85 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। इसके अलावा चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने भी चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार की सुबह जागने पर कमरे व सेफ के ताले टूटा देखकर होश उड़ गए। कमरे में काफी सामान फर्श पर फैला हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पीड़ित ने घटना के संबंध में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद