फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जाट आरक्षण के लिए फिर होगा आंदोलन : यशपाल मलिक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
hapur news
जाट आरक्षण के लिए फिर होगा आंदोलन : यशपाल मलिक
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी यशपाल मलिक ने कहा कि जल्द ही ही जाट आरक्षण के फिर से आंदोलन शुरू होगा। अगस्त से संगठन का विस्तारण किया जाएगा। उन्होंने समाज से एकजुट होने का आह्वान किया।

सिंभावली में स्थित आरएसएम सीनियर सैकेंड्री स्कूल में शुक्रवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी यशपाल मलिक पहुंचे। जहां उन्होंने कोरोना काल में इंटर कॉलेज के प्रबंधक चौधरी महावीर सिंह सिंधू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि चौधरी महावीर सिंह की जाट आरक्षण संघर्ष में हमेशा अग्रणी भूमिका रही है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति हमेशा से जाटों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। अब दोबारा से देश के प्रत्येक राज्य में जाट समाज के लोगों को आरक्षण दिलाने के लिए संघर्ष व आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिसके लिए अगस्त से प्रत्येक जनपद में संगठन का विस्तार किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के साथ ही आंदोलन की भूमिका भी तैयार की जाएगी। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष जगतवीर सिरोह, संदीप सिंधू, राजू, सतेंद्र, राजीव, मोहित, विपिन, सोनू, अंकित समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed