{"_id":"60e1fe578ebc3ebf0a74bc5d","slug":"hapur-news-garh-news-gbd221666252","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदरपुर में 3500 की आबादी पर 360 लोगों को ही लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदरपुर में 3500 की आबादी पर 360 लोगों को ही लगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर में 3500 की आबादी पर 360 लोगों को ही लगा टीका
गढ़मुक्तेश्वर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में ग्राम प्रधान बब्लू यादव और एडीओ पंचायत भानेश्वर यादव के प्रयासों से 45 वर्ष से अधिक उम्र के 40 प्रतिशत लोग टीका लगवा चुके हैं। वहीं युवा भी सरकारी अस्पतालों में पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी ग्रामीणों को जागरूक कर रहा है।
गढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर की आबादी करीब 35 सौ है। गांव में तीन बार लगाए गए स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 360 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। गढ़ ब्लॉक के एडीओ पंचायत भानेश्वर यादव और ग्राम प्रधान बब्लू यादव ने पहले स्वयं टीका लगवाया। जिसके बाद ग्रामीणों को इसके फायदों के बारे में बताया। शुरूआत में टीका लगवाने वालों की संख्या कम रही, लेकिन फिर जागरूकता के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने टीका लगवाया।
टीका लगवाकर बताए फायदे
शुरुआत में गांव के लोग टीका लगवाने से डरे हुए थे। मैंने खुद को टीका लगवाकर फिर ग्रामीणों को जागरूक किया। जिसके बाद लोग शिविर में पहुंचकर टीका लगवाने लगे।-बब्लू यादव, ग्राम प्रधान सिकंदरपुर
विज्ञापन
जरूरी है टीकाकरण
जिस तरह बच्चों को अनेक बीमारियों से बचाने के लिए बचपन में टीके लगवाए जाते हैं, उसी तरह कोरोना से बचने के लिए भी टीका जरूरी है। समझाने पर ग्रामीणों का डर दूर हुआ। -सेंसरपाल, ग्रामीण
सुरक्षित महसूस कर रहा
कोविड का टीका लगवाने के बाद काफी हद तक सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। सभी लोगों को टीका लगवाना चाहिए, ताकि कोरोना महामारी को समाप्त किया जा सके।-गजेंद्र, ग्रामीण
डर दूर हुआ तो लगवाया टीका
शुरूआत में टीका लगवाने से डर लग रहा था, लेकिन डर दूर होने पर टीका लगवा लिया। हल्का बुखार तो हुआ, लेकिन कोई ओर समस्या नहीं हुई। -माया देवी, ग्रामीण