फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिपं सदस्य के पति पर कार्रवाई के विरोध में भाकियू ने घेरी तहसील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ तहसील मुख्यालय का घेराव करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : GARH
जिपं सदस्य के पति पर कार्रवाई के विरोध में भाकियू ने घेरी तहसील
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ट्रांसपोर्ट और जिला पंचायत वार्ड-2 की सदस्य नसरीन जंहा के पति हाजी आरिफ ने शासन प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बनाने के लिए कार्रवाई का आरोप लगाया है। एचपीडीए ने चार दुकानों की सीलिंग और एआरटीओ ने पांच कोयले से भरे ट्रकों को सीज किया है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाजी आरिफ पर दबाव बनाने के लिए की गई कार्रवाई के विरोध में गढ़ तहसील घेराव कर अनिश्चित कॉलीन धरना प्रदर्शन करना शुरू किया।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी हाजी आरिफ एक ट्रांसपोर्टर, जो भारतीय किसान यूनियन में जिला कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। आरिफ की पत्नी नसरीन जहां ने जिला पंचायत सदस्य के वार्ड दो से बसपा समर्थन से चुनाव में जीत हासिल कर सीट पर कब्जा किया है। हाजी आरिफ ने बताया कि जब से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है, तभी से उस पर दबाव बनाया जा रहा है। आरिफ ने बताया कि 26 जून को हाईवे पर बने हॉल में चार दुकानों को एचपीडीए द्वारा सील कर दिया गया। वहीं, 30 जून को एआरटीओ ने कोयले से भरे ट्रकों को सीज कर दिया है। आरिफ ने बताया कि मेरे पर सियासी दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन धरना शुरू
भाकियू कार्यकर्ता हाजी आरिफ पर कार्रवाई किए जाने पर भाकियू कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। इसे लेकर मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा कार्यकर्ताओं के साथ तहसील मुख्यालय पर पहुंच गए और शासन प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ता हाजी आरिफ के साथ हुई उत्पीड़न के विरोध में नारे लगाए। वहीं इस तरह की कार्रवाई को वापस करने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने अनिश्चित कॉलीन धरना देना शुरू कर दिया है। इस मौके पर दिनेश त्यागी, ताज खां, अय्यूब अली, हबीब चौधरी, परवेज खां, महिपाल सिंह, पीके वर्मा, राजेश चौहान, इंसाफ अली, अक्षय कुमार, राजेश चौधरी, मनी चौधरी, एकलव्य सहारा, इकराम खां, साजिद खां समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाकियू द्वारा तहसील मुख्यालय का घेराव करने के दौरान एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ पवन कुमार, गढ़ कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार, सिंभावली थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
29 जून को चेकिंग के दौरान हाईवे पर ट्रकों को रोका गया, जिसमें क्षमता से अधिक माल भरा पाया गया। जिसको लेकर कार्रवाई करते हुए ट्रक सीज किए गए हैं। इसमें राजनैतिक दबाव नहीं है, रुटीन ड्यूटी निभाते हुए कार्रवाई की गई है। - महेश चंद शर्मा, एआरटीओ प्रर्वतन।

गढ़ तहसील क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और बिना नक्शा भवनों के निर्माण पर कार्रवाई के अंतर्गत हॉल सील कराए गए हैं। इस तरह की कार्रवाई क्षेत्र में होती रहती है। - पीके शर्मा, सक्षम अधिकारी, एचपीडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed