{"_id":"60b51eda8ebc3e59b512083d","slug":"hapur-news-garh-news-gbd219628425","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की कैंटर की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर की कैंटर की टक्कर से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूर की कैंटर की टक्कर से मौत
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य कर रहे मजदूर की कैंटर की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी कैंटर चालक की तलाश में जुटी है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी फारुक उम्र (45) पुत्र यूसुफ गढ़ में हाईवे चौड़ीकरण में एक कंपनी के अंतर्गत मजदूरी का कार्य करता था। ग्राम प्रधान नोजर अली ने बताया कि रविवार की शाम वह अन्य मजदूरों के साथ हाईवे चौड़ीकरण का कार्य कर रहा था। इसी दौरान गढ़ की तरफ से तेज रफ्तार कैंटर ने फारुक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं चालक कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। घायल मजदूर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते फारुक को चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार का कहना है कि घटना के संबंध में हाईवे चौड़ीकरण कार्य में लगी कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी जैनेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद