फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

क्रय केंद्र पर घटतौली मिलने पर होगी कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
क्रय केंद्र पर घटतौली मिलने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सांसद ने गढ़ क्षेत्र में स्थित उपकृषि मंडी में बने गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। किसानों से वार्ता की, जिसमें शिकायत मिलने पर एफसीआई के अधिकारियों को पत्र लिखने का आश्वासन दिया। वहीं घटतौली व अन्य अव्यवस्था मिलने पर कर्मचारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं उन्होंने गोहरा स्थित सीएचसी का भी निरीक्षण किया।

गढ़-अमरोहा लोकसभा सीट से बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने शनिवार को गढ़ क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित उप कृषि मंडी में बनाए गए एफसीआई के गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए पहुंचे किसान महेंद्र, आसिफ, महकार समेत अन्य लोगों से उन्होंने वार्ता की। किसानों ने बताया कि काफी समय से गेहूं लेकर वह लोग क्रय केंद्र पर खड़े हुए हैं, लेकिन कर्मचारियों द्वारा परेशान किया जा रहा है। वहीं केंद्र पर बैठने के साथ ही पेयजल की भी समुचित व्यवस्था नहीं हैं। किसानों की शिकायतों के बारे में जानकर सांसद ने एफसीआई के अधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखने और कार्रवाई का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि केंद्र पर गेहूं लेेकर आने वाले किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करें, वहीं समय पर तौल की जाए। इस मौके पर उनके साथ हाजी आरिफ, राहत तालिब समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने गोहरा स्थित सीएचसी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed