{"_id":"60b274c28ebc3e7fee7767bb","slug":"hapur-news-garh-news-gbd219504178","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़-सिंभावली क्षेत्र में 858 लोगों को किया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़-सिंभावली क्षेत्र में 858 लोगों को किया टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़-सिंभावली क्षेत्र में 858 लोगों को किया टीकाकरण
गढ़मुक्तेश्वर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गढ़ और सिंभावली क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर लोगों का टीकाकरण किया। वहीं अधिकारियों समेत सामाजिक लोगों ने ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। गढ़-सिंभावली क्षेत्र में 858 लोगों को वैक्सीन लगाई गईं।
गढ़ सीएचसी के तत्वावधान में शनिवार को क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़, ब्रजघाट, भगवंतपुर, शरीफाबाद, बदरखा, गढ़ बस स्टैंड समेत विभिन्न गांवों में कैंप लगाकर कोविड वैक्सीन लगाई गई। गांव बहादुरगढ़ में आयोजित कैंप में एसडीएम विजयवर्धन तोमर, सीओ पवन कुमार, समाजसेवी आसिम खां, भाजपा नेत्री शिखा चौहान, जिला पंचायत सदस्य सुनीता लोधी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का कैंप में ही रजिस्ट्रेशन करते हुए कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई। इस मौके पर एसडीएम, सीओ समेत अन्य सामाजिक लोगों ने सभी ग्रामीणों से वैक्सीन लगवाने के साथ ही बीमार पड़ने पर स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचकर जांच कराने का भी आह्वान किया। एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने कहा कि वैक्सीन कोरोना संक्रमण होने की संभावना को कम करने के साथ ही संक्रमण होने की स्थिति में रिकवरी को तेज करती है। उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन का साइड इफेक्ट नहीं हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी अधिक से लोगों की जांच व वैक्सीनेशन का निर्देश दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती ने बताया कि शनिवार को सभी स्थानों पर 268 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।
वहीं सिंभावली क्षेत्र के गांव दरियापुर, जमालपुर, कनिया, भोवापुर, फुलडेहरा, आरिफपुर, तिगरी, मुरादपुर निजामसर, सींगनपुर, असरा, बीरसिंहपुर, समेत सिखैड़ा सीसचसी व सिंभावली पीएसची में कैंप लगाए गए। सभी गांवों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने 590 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई। जल्द ही सभी गांवों में कैंप लगाकर वैक्सीनेशन कराया जाएगा।