{"_id":"60982c988ebc3eadd23dde4c","slug":"hapur-news-garh-news-gbd218431196","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी अजित सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी अजित सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी अजित सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित
गढ़मुक्तेश्वर। रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह की अस्थियां उनके बेटे और पुत्रवधू ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद ब्रजघाट गंगा में विसर्जित की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी भी साथ रहे।
राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख चौधरी अजित सिंह का छह मई को कोरोना संक्रमण के चलते उपचार के दौरान निधन हो गया था। जिससे रालोद समेत अन्य दलों में शोक छा गया था। रविवार को स्वर्गीय अजित सिंह के पुत्र जयंत चौधरी और पुत्रवधू चारु सिंह उनकी अस्थियां लेकर गंगानगरी ब्रजघाट पहुंचे। जहां विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच मां गंगा का पूजन कर उन्होंने चौधरी अजित सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित की। मां गंगा का पूजन करते हुए जयंत चौधरी समेत अन्य लोगों ने समूचे विश्व समेत देश को कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने की कामना भी की। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष नानकचंद शर्मा, अब्बास अली, युवा जिलाध्यक्ष हेमंत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष देवीदास कश्यप, नगराध्यक्ष श्याम सिंह वर्मा, युवा नगराध्यक्ष पिंटू शर्मा मौजूद रहे।