{"_id":"60982c998ebc3e96fc0d80fc","slug":"hapur-news-garh-news-gbd218431085","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी सिलिंडर देने से मना करने पर युवक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी सिलिंडर देने से मना करने पर युवक से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलपीजी सिलिंडर देने से मना करने पर युवक से मारपीट
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के हरौडा मोड पर मामूली विवाद में युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिंभावली क्षेत्र के हरौडा मोड निवासी जुल्फेकार ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसके ही मोहल्ले मे रहने वाले एक व्यक्ति ने उससे कुछ समय पहले एक हजार रुपये उधार लिए थे। जिसके बदले अपना एलपीजी सिलिंडर उसके पास छोड़ दिया था। पीड़ित का कहना है कि रविवार की सुबह उक्त परिवार का एक युवक उसके पास सिलिंडर मांगने आया, तो उसने बिना उसकी माता की उपस्थिति में सिलिंडर देने से मना कर दिया। जिस पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। हंगामा होने पर परिजनों व पड़ोस के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
एसओ राहुल चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है।