फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लोदीपुर सोभन में प्रधान पद के लिए 93 प्रतिशत हुआ मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
hapur news
लोदीपुर सोभन में प्रधान पद के लिए 93 प्रतिशत हुआ मतदान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव लोदीपुर सोभन में प्रधान पद के लिए रविवार को 93 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव मैदान में दो महिला प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। वहीं मतदान के दौरान कोविड नियमों का पालन कराया गया और भारी पुलिस बल तैनात रहा।
त्रि तरीय पंचायत चुनाव में गढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव लोदीपुर सोभन में 29 अप्रैल को ग्राम प्रधान पद पर मतदान रद्द कर दिया गया था। जिसके चलते रविवार को लाला बैजल बाबू स्मारक इंटर कॉलेज में बनाए गए दो बूथों पर प्रधान पद के लिए मतदान संपन्न कराया गया। सुबह से ही मतदाताओं ने केंद्र पर पहुंचकर मतदान शुरू कर दिया था। वहीं दोपहर के समय मतदान धीमा हुआ, लेकिन शाम तक गांव के 93 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी प्रमोद सैनी ने बताया कि गांव में कुल 1224 मतदाताओं में से 1138 ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

----
कब-कब कितना मतदान हुआ
सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया आरंभ हो गई थी। आरओ प्रमोद सैनी ने बताया कि सुबह दस बजे तक 31 प्रतिशत, एक बजे तक करीब 62 प्रतिशत मतदान हुआ। तीन बजे तक 87 और शाम छह बजे तक मतदान प्रतिशत 93 तक पहुंच गया। चुनाव में सरिता और प्रागवती दो महिलाओं के बीच सीधी टक्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एक प्रत्याशी के निधन के चलते आज हुआ मतदान
एआरओ धर्मवीर सिंह कैन ने बताया कि प्रधान पद के प्रत्याशी रकम सिंह की चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिस कारण जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर 29 अप्रैल को प्रधान पद का मतदान रद्द कर दिया गया था। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रविवार को मतदान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed