{"_id":"6081bcdd8ebc3ebf012b011c","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2176004137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी को सरकारी भूमि बेचकर ठगे 30 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड फौजी को सरकारी भूमि बेचकर ठगे 30 लाख
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। फर्जी दस्तावेजों के जरिए खादर क्षेत्र के गांव कोथला में चार जालसाजों ने गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव किल्हौड़ा निवासी एक रिटायर्ड फौजी को सरकारी जमीन बेचकर 30 लाख रुपये ठग लिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जनपद गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव किल्हौड़ा निवासी घनश्याम ने बताया कि वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुआ है। उसे कृषि भूमि खरीदनी थी। उसकी मुलाकात महेंद्र शर्मा और त्रिलोकचंद शर्मा निवासी हरिनगर आश्रम नई दिल्ली से हुई। जिन्होंने बताया कि उनकी कृषि भूमि गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव कोथला खादर में है। जिसे वह बेचना चाहते हैं। पीड़ित का कहना है कि दोनों आरोपियों ने उसे सस्ते दामों पर जमीन देने का लालच दिया। जिसके बाद वह उनके साथ कोथला खादर आया। भूमि पसंद आने के बाद उसने सौदा तय कर लिया। घनश्याम सिंह ने बताया कि आरोपियों ने गांव कोथला खादर के जंगल के चार खाता संख्या में 3.9960 हेक्टेयर भूमि का सौदा उसके साथ तीस लाख रुपये में कर लिया। जिसके बाद गढ़ सब रजिस्ट्रार कार्यालय में उक्त भूमि का बैनामा आरोपियों ने उसके नाम करा दिया। जिसमें आरोपियों ने मोहम्मद अली और दिलशाद निवासी गांव शाहपुर चौधरी को बतौर गवाह पेश किया था। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने सांठ-गांठ कर अक्तूबर 2017 में उक्त भूमि का दाखिल-खारिज भी उसके नाम पर करा दिया। जिसके बाद उसने आरोपियों से उक्त भूमि पर उसे कब्जा दिलाने के लिए कहा, लेकिन आरोपी बार-बार टालमटोल करते रहे। वहीं तहसील कार्यालय में जानकारी करने पर पता चला कि उक्त भूमि असंक्रमणीय है, जिसके चलते उसका नामांतरण भी निरस्त हो चुका है। जिसके बाद उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने इस संबंध में एसपी के निर्देश पर चारो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार का कहना है कि एसपी के निर्देश पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद