{"_id":"6081bc298ebc3ec0da5641c2","slug":"hapur-news-garh-news-gbd217600248","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी तरीके से प्लॉट बेचने वालों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी तरीके से प्लॉट बेचने वालों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर प्लॉट बेचने के मामले में एसपी के निर्देश पर चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव रजापुर निवासी ओमवीर सिंह ने एसपी के निर्देश पर गढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उल्लेख किया है कि करीब नौ साल पहले गढ़ की एक कॉलोनी में एक प्लॉट खरीदा था। पीड़ित ने बताया कि प्लॉट उसने गांव बदरखा निवासी जहीर से करीब तीन लाख रुपये में खरीदा था। जिसमें प्रापॅटी डीलर निवासी गढ़ और मेरठ निवासी युवक भी शामिल थे। प्लॉट खरीदने के बाद उसने नींव भरवाकर उस पर बाउंड्री करा दी। जिसका कहना है जनवरी 2018 में जब वह अपने प्लॉट पर गया, तो कुछ लोग उक्त प्लॉट पर कब्जा कर रहे थे। जब उसने कब्जा कर रहे मेरठ निवासी दिलशाद से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उक्त प्लॉट उसने सन 2012 में जहीर अहमद से खरीदा है। जिसके बाद उसने प्रापर्टी डीलर समेत अन्य से बात की, तो उन्होंने उसकी रकम वापस लौटाने का वायदा किया, लेकिन बार-बार तकाजा करने के बाद भी आरोपियों ने उसकी रकम वापस नहीं लौटाई। पीड़ित ने चारों आरोपियों पर साठगांठ कर फर्जी दस्तावेजों से उसे प्लॉट बेचकर तीन लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार का कहना है कि एसपी के निर्देशानुसार चारों आरोपियों पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार पर भी कर लिया जाएगा।