{"_id":"607f15c28ebc3e24686558b5","slug":"hapur-news-garh-news-gbd217505288","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी में घुसे बारहसिंघा पर कुत्तों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव लुहारी में घायल मिला बारहसिंघा।
- फोटो : GARH
Link Copied
आबादी में घुसे बारहसिंघा पर कुत्तों ने किया हमला
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। जंगल से भटक कर आबादी में घुसे बारहसिंघा पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने बारहसिंघा को कुत्तों से बचाकर वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को उसे सुपुर्द कर दिया है। जहां पर उसका उपचार कराया जा रहा है।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव लुहारी में मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे एक बारहसिंघा जंगल से रास्ता भटक कर आबादी में घुस आया। गांव में घुसे बारहसिंघा को देखकर कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गया। ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो देखा कि कुत्तों के झुंड ने बारहसिंघा को घेर रखा है। ग्रामीणों ने कुत्तों को वहां से भगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बारहसिंघा को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका उपचार कराया। वहीं इस संबंध में वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना के बाद गांव में पहुंची वन विभाग की टीम ने बारहसिंघा को कब्जे में ले लिया और विभाग की नर्सरी में छोड़ दिया गया है। रेंजर मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि कुत्तों के हमले से बारहसिंघा घायल हो गया है। जिसका उपचार कराया जा रहा है। ठीक होने के बाद उसे हस्तिनापुर वन्य जीव क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।