{"_id":"607f15bc8ebc3e8d927d4ab5","slug":"hapur-news-garh-news-gbd217505077","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ जमा करने पर 32 के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ जमा करने पर 32 के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
भीड़ जमा करने पर 32 के खिलाफ मुकदमा
गढ़मुक्तेश्वर। गांव राजपुर में कोविड-19 गाइडलाइन व धारा 144 का उल्लंघन करने पर बारह लोगों को नामजद कर 10 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं एसओ ने नियमों का पालन नहीं करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
सिंभावली थानाध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण को लेकर शासन के निर्देश पर जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा जनपद में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू की घोषणा की हुई है। संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की हुई है। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश में धारा-144 लागू है। एसओ ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम क्षेत्र के गांव राजपुर में पहुंची, तो देखा कि प्रधान पद के प्रत्याशी के आवास पर उसके समर्थन में शमीम, शकील, आमिर, नाजिम, खुरशैद, इरफान, आसिफ, नजाकत, अलाउद्दीन, ताज मोहम्मद, लईक, नौशाद समेत करीब 10 अन्य लोग रात लगभग साढ़े 11 बजे बैठक कर रहे हैं। एसओ ने बताया कि इस दौरान किसी भी व्यक्ति के मुंह पर मास्क नहीं था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था। जिसके चलते शमीम समेत अन्य 12 लोगों को नामजद कर 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ ने कहा कि क्षेत्र में लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है, इसके बाद भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। उन्होंने गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। संवाद