{"_id":"607b24c68ebc3e246a000525","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2173549135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर और कार की टक्कर में जीजा साले समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर और कार की टक्कर में जीजा साले समेत तीन की मौत
विज्ञापन
गांव सिकंदरपुर में युवक की मौत होने पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर और कार की टक्कर में जीजा साले समेत तीन की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-स्याना रोड पर तेज रफ्तार कैंटर और कार की टक्कर में जीजा साले समेत तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव आढ़ा निवासी भूपेंद्र शुक्रवार को कार से बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर स्थित अपनी ससुराल आया था। जहां से अपने साले मोहित और रवि समेत उनके एक साथी जितेंद्र निवासी गांव बम्हैटा थाना कविनगर, जनपद गाजियाबाद को साथ लेकर भूपेंद्र किसी काम से गढ़ आ गए। देर रात चारों कार से वापस गांव सिकंदरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान गढ़-स्याना रोड पर वेदांत कॉलेज के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। जिससे कार चला रहे भूपेंद्र (करीब 29 वर्ष) और जितेंद्र (27 वर्ष)की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोहित और रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाने के दौरान रास्ते में ही मोहित की भी मौत हो गई। जबकि रवि का गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना में दोनों वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद चालक कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ तीन मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी शोक की लहर है। घटना के संबंध में मृतक भूपेंद्र के पिता सतवीर ने तहरीर दी है।
कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।