{"_id":"60466f328ebc3ee9794b9051","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2150695148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना तलाक दूसरी शादी का प्रयास कर रही महिला पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना तलाक दूसरी शादी का प्रयास कर रही महिला पकड़ी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से छह दिनों से लापता चल रही महिला को पति समेत अन्य परिजनों ने गढ़ में दबोच लिया। जानकारी पर पता चला कि प्रेमी के साथ शादी रचाने का प्रयास कर रही थी। पति समेत अन्य परिजन महिला को कोतवाली ले आए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला तीन बच्चों की मां है। महिला करीब छह दिन से लापता थी। पति ने बहादुरगढ़ थाने पहुंचकर महिला की सकुशल बरामदगी की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस महिला की तलाश में जुटी थी।
सोमवार की शाम को लापता महिला अपने प्रेमी के साथ गढ़ नगर में थी, जिसकी सूचना उसके पति को मिली तो युवक अपने परिजनों को लेकर मौके पर पहुंच गए और महिला को दबोच लिया, लेकिन उन लोगों को देखकर महिला का प्रेमी मौके से भाग निकला। हंगामा होने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने के लिए महिला को कोतवाली ले आई। जहां पता चला कि महिला तीन बच्चों की मां है, वहीं उसका प्रेमी भी तीन बच्चों का पिता है, जो बिना तालाक किए शादी कर रहे थे।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार ने बताया कि महिला और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद