Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गढ़ में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लगाई सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ नगर में अल्ट्रासाउंड मशीन सील कराते एसडीएम एवं सीएचसी टीम। - फोटो : GARH
गढ़ में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लगाई सील
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निरीक्षण में एक सेंटर पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है। वहीं सेंटर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेज दी गई है।
डीएम अनुज सिंह के निर्देश पर गढ़ और सिंभावली क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया जा रहा है। सोमवार को एसडीएम विजयवर्धन तोमर और सिखैड़ा सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंदमणि ने गढ़ नगर में स्याना रोड पर स्थित महादेव अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर में कई खामियां पाई गई। एसडीएम ने बताया कि मौके पर संबंधित चिकित्सक नहीं मिला, वहीं अल्ट्रासाउंड कराने वालों की सही सूची नहीं मिली, जिसमें सिर्फ एक सादे कागज पर एंट्री कराई जा रही थी।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि सेंटर पर निरीक्षण के दौरान करीब आठ महिलाएं बाहर बैठी मिली। इसी तरह की कई अन्य खामी मिलने के कारण मौके पर ही गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्यकर्मियों को बुलाकर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील करा दिया। एसडीएम ने बताया कि इसी तरह से क्षेत्र में चेकिंग अभियान जारी रहेगा, जो भी व्यक्ति गलत तरीके से अल्ट्रासाउंड सेंटर, पैथोलॉजी लैब, मेडिकल स्टोर अथवा क्लीनिक का संचालन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी तय है। वहीं उन्होंने बताया कि संबंधित अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed