{"_id":"6033f1eb8ebc3ee9196f17e2","slug":"hapur-news-garh-news-gbd214233452","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी पर तेजाब डालने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी पर तेजाब डालने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
एसपी से वार्ता करते विधायक कमल मलिक।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी पर तेजाब डालने वाला आरोपी गिरफ्तार
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी पर तेजाब डालने के आरोपी को पुलिस ने राजपुर के जंगल से गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों व परिजनों ने दिन निकलते ही हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। नाराज लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। वहीं मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम घर में बर्तन साफ कर रही किशोरी पर घर में घुसकर दूसरे संप्रदाय के युवक ने तेजाब फेंक दिया था। जिससे किशोरी बुरी तरह झुलस गई। किशोरी को गंभीर हालत में स्थानीय चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया था।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ राहिल खान निवासी गांव राजपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ पवन कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए सिंभावली थाना समेत एसओजी की दो टीमों को लगाया गया। रविवार देर रात राजपुर के जंगल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में सोमवार की सुबह ग्रामीणों को सूचना मिली, लेकिन इसी बीच कुछ लोगों ने किसी अन्य युवक की गिरफ्तारी की अफवाह फैला दी। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही सिंभावली एसओ राहुल चौधरी पुलिस बल को साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों से आरोपी राहिल की शिनाख्त कराई, तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए और जाम खोल दिया। करीब 15 मिनट तक हंगामे के दौरान हाईवे पर दोनों तरफ करीब एक-एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वहीं
जाम और हंगामे की सूचना के बाद एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र, एसडीएम विजयवर्धन तोमर और सीओ पवन कुमार पीड़िता के गांव पहुंचे । अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया तथा पीड़िता के परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने से गांव में तनाव
तेजाब फेंकने के मामले में युवक के दूसरे संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते हिंदू संगठनों और ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। वहीं गांव में भी तनाव का माहौल है। कुछ अराजक तत्वों ने अफवाह फैलाकर सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, जिसे देखते हुए गांव में पुलिस के साथ आरआरएफ के जवानों की तैनाती की गई है। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक की पीड़िता के साथ दोस्ती थी, जो कुछ दिनों से आरोपी से बात नहीं कर रही थी। जिससे गुस्साए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है।
पीड़िता के परिजनों से मिले क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री
सोमवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. कमल सिंह मलिक पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए गांव पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से वार्ता कर आरोपी को सख्त सजा दिलाने और पीड़िता को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं सपा सरकार में पूर्व मंत्री मदन चौहान, रिंकू चौधरी, रणधीर प्रधान, श्रीपाल चौधरी, सोनू, रविंद्र शर्मा, लालाराम प्रजापति, परमेश, भगवत समेत अन्य ने भी परिजनों से वार्ता की। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने सीओ पवन कुमार से मिलकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर पवन तोमर, चेतन चौहान, रमेश चौहान, संजय तिवारी, प्रशांत शर्मा, निखिल, अमित बंसल, सुनील तोमर समेत अन्य लोग शामिल रहे।
एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता का मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। गांव में फिलहाल तनावपूर्ण शांति का माहौल बना हुआ है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। संवाद