{"_id":"5ff35f478ebc3e08c0389b1d","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2114166100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में ग्रामीण को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में ग्रामीण को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के विवाद में ग्रामीण को पीटा
गढ़मुक्तेश्वर। गांव बागड़पुर में दबंगों ने बच्चों के विवाद में घर में घुसकर ग्रामीण को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों पर फायरिंग का भी आरोप लगा थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बागडपुर निवासी नितिन कुमार ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि रविवार की देर शाम खेलने के दौरान बच्चों के बीच विवाद हो गया। जिसकी जानकारी मिलने पर पड़ोस में रहने वाले दबंग परिवार के पांच लोग लाठी-डंडे और हथियार लेकर उसके घर में घुस गए। जिन्होंने घर में घुसते ही गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट करना शुरू कर दिया। पीड़ित का कहना है कि एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से उस पर फायर भी किया, लेकिन किसी तरह वह बच गया। हंगामा होने पर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने किसी तरह उसे बचाया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
इंस्पेक्टर मुकेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।