फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कार ने पीआरवी में मारी टक्कर, सिपाही और होमगार्ड हुए घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कार ने पीआरवी में मारी टक्कर, सिपाही और होमगार्ड हुए घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने पीआरवी में टक्कर मार दी। हादसे में पीआरवी में मौजूद कांस्टेबल और होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

सिंभावली क्षेत्र में गांव सिखैड़ा के निकट नेशनल हाईवे पर रविवार को पीआरवी पर कांस्टेबल सद्दाम और होमगार्ड नईमुद्दीन ड्यूटी पर थे। देर शाम दोनों पीआरवी में बैठे हुए थे। इसी बीच मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने पीआरवी में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से पीआरवी में मौजूद दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना के संबंध में हेड कांस्टेबल राम रिछपाल सिंह ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ राहुल चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed