{"_id":"5ff35c928ebc3e41d76564b9","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2113769137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने हापुड़-अमरोहा बॉर्डर पर देखीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने हापुड़-अमरोहा बॉर्डर पर देखीं व्यवस्थाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोडल अधिकारी ने हापुड़-अमरोहा बॉर्डर पर देखीं व्यवस्थाएं
गढ़मुक्तेश्वर। किसान आंदोलन को लेकर जनपद के नोडल अधिकारी ने नेशनल हाईवे पर हापुड़-अमरोहा बॉर्डर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं अधीनस्थों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में उत्तराखंड समेत वेस्टर्न यूपी के अन्य जनपदों के किसान गाजीपुर बॉर्डर की तरफ जा रहे हैं। जिन्हें शांतिपूर्वक निकालने के लिए शासन के निर्देश पर अमरोहा-हापुड़ के बॉर्डर ब्रजघाट गंगा पुल समेत अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा के निकट, गांव सिखैड़ा पर चेक पोस्ट बनाई गई है। जिनपर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सोमवार को नोडल अधिकारी आईपीएस दिलीप कुमार ने गंगानगरी के पुल पर दोनों जनपदों के बॉर्डर समेत अन्य चेकपोस्टों का निरीक्षण किया। कहा कि सभी स्थानों पर पुलिस व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। हंगामा करने वालों को रोका जाए, लेकिन लोगों को अनावश्यक रूप से तंग न किया जाए। उन्होंने लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस मौके पर एसडीएम विजयवर्धन तोमर, सीओ पवन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।