फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रजिंशन बस से रौंदकर सपा नेता के भतीजे की हत्या की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सिंभावली थाने में सीओ से वार्ता करते पूर्व मंत्री मदन चौहान एवं अन्य सपा कार्यकर्ता। - फोटो : GARH
रंजिश में सपा नेता के भतीजे की बस से रौंदा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पुरानी रंजिश में सपा नेता के भतीजे की बस से रौेंदकर हत्या कर दी गई। जबकि उसके चचेरे भाई को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। सिंभावली थाना क्षेत्र के वैठ गांव के मोड़ के पास देर रात हाईवे पर यह घटना हुई। आरोपी बस लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। गांव में तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया है। वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ निवासी सपा में जिला महासचिव फकीरा चौधरी के भतीजे परवेज, बिलाल आदि का डग्गामार बसों के संचालन को लेकर गांव के ही नाजिम उर्फ काली पक्ष से पुराना विवाद चला आ रहा है। परवेज गांव में ही प्राइवेट स्कूल का संचालन करता है वहीं बिलाल बस चालक है। वहीं नाजिम भी बस चलाता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात नाजिम मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ बस लेकर जा रहा था। रात करीब एक बजे रास्ते में उसने गढ़ क्षेत्र में हाईवे किनारे एक ढाबे पर खाना खाने के लिए बस रोक दी। इसी बीच बिलाल भी अपनी बस लेकर उसी ढाबे पर पहुंच गया। बिलाल को अकेला पाकर पुरानी रंजिश के चलते नाजिम ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के चंगुल से बचकर बिलाल ने फोन कर अपने भाई आमीर को घटना की सूचना दी और वहां से जान बचाकर भाग निकला। बिलाल पर हमले की सूचना मिलते ही वैठ निवासी उसके चचेरे और तअेरे भाई परवेज और वसीम अपने साथियों को लेकर हाईवे पर वैठ मोड़ के पास पहुंच गए।
जैसे ही उन्होंने गढ़ की तरफ से नाजिम की बस आते देखी, तो सड़क किनारे खड़े होकर उसे रुकने का इशारा किया, बस रोकने के बजाए नाजिम ने रफ्तार बढ़ाकर बस उनके ऊपर चढ़ा दी। बस की चपेट में आकर परवेज(35 वर्ष)पुत्र यामीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पास खड़ा वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद नाजिम बस लेकर मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल वसीम को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना पाते ही सीओ पवन कुमार और एसओ सिंभावली महेंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। शुक्रवार की दोपहर बिलाल की तहरीर पर पुलिस ने नाजिम उर्फ काली, आसिफ, नादिर उर्फ गुल्लू समेत कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं एसओ महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त बस वैठ के पास एक स्थान से बरामद कर ली गई है।

सपा के पूर्व मंत्री और जिलाध्यक्ष थाने पहुंचे
सपा सरकार में पूर्व मंत्री मदन चौहान और जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह समेत सपा के पदाधिकारी शुक्रवार की सुबह सिंभावली थाना पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मदन चौहान ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed