फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

फीस जमा न करने पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों का काटा नाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
hapur news
फीस जमा न करने पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों का काटा नाम
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल संचालक पर फीस जमा न करने पर बच्चों का नाम काटने का आरोप लगाते हुए अभिभावक ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने स्कूल प्रबंधन और पीड़ित अभिभावक से बृहस्पतिवार को कार्यालय पहुंचकर अपना-अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
सिंभावली क्षेत्र के हरोड़ा रोड निवासी खालिद ने बुधवार को डीएम अदिति सिंह को शिकायती पत्र भेजा है। जिसका कहना है कि उसकी दो बेटियां सिंभावली क्षेत्र के हिम्मतपुर रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल मे कक्षा आठ और नौ की छात्राएं हैं। वह सिंभावली पर ही एक किराए की दुकान में नाई का काम करता है। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के दौरान कामकाज पूरी तरह बंद रहा, जिसके चलते दुकान का किराया निकालना और परिवार का पालन पोषण काफी मुश्किल हो गया। इसी कारण वह बेटियों की स्कूल फीस भी जमा नहीं करा पाया है। ऑनलाइन क्लास शुरू होने के बाद से स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों पर एक मुश्त फीस जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। खालिद का आरोप है कि फीस जमा न कर पाने के चलते स्कूल प्रबंधन द्वारा उसकी दोनों बेटियों को स्कूल से निकालकर ऑनलाइन क्लास बंद कर दी गई हैं। वहीं बकाया फीस जमा न होने पर उसे भी धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच के आदेश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना ने स्कूल प्रबंधन और पीड़ित अभिभावक से बृहस्पतिवार को कार्यालय में पहुंचकर अपना-अपना पक्ष प्रस्तुत करने हुए साक्ष्य देने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed