फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

डग्गामार बस की साइड लगने से पांच घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
डग्गामार बस की साइड लगने से पांच घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ रोड पर गांव नानपुर में डग्गामार बस की साइड लगने से ऑटो में सवार दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से चिकित्सकों ने एक को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया।

जनपद मेरठ के किठौर क्षेत्र के गांव शांहजाहपुर निवासी तुषार अपनी पत्नी निकिता और बेटे मयंक के साथ बुधवार को ऑटो में सवार होकर गढ़ क्षेत्र के गांव नानपुर रिश्तेदारी में आ रहे थे। गढ़-मेरठ रोड पर गांव नानपुर के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार डग्गामार बस ने ऑटो में साइड मार दी। जिससे चालक मुजाहिद ऑटो से नियंत्रण खो बैठा और खेत में जा घुसा। घटना में ऑटो चालक समेत दंपती व उनका बेटा और हसनपुर निवासी केशव कुमार घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने केशव को मेरठ रेफर कर दिया है। वहीं घटना के बाद चालक बस समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed