फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रविंद्र का फाइल फोटो - फोटो : GARH
हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र से स्कूटर पर सवार होकर ब्रजघाट लौट रहा युवक सड़क हादसे में घायल हो गया था, जिसकी मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई है, सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ब्रजघाट गंगानगरी निवासी रविंद्र पुत्र राजकुमार 21 सितंबर को बहदाुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पूठ में अपने किसी रिश्तेदारी में हुई मौत में गया हुआ था। वहां से लौटने के दौरान वह स्कूटर पर सवार होकर ब्रजघाट आ रहा था। जैसे ही वह गांव पसवाड़ा रोड पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान रविंद्र की मंगलवार को मौत हो गई। जिसका शव लेकर परिजन ब्रजघाट लौट आए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। ब्रजघाट चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मृतक के घर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed