{"_id":"5f57b3b88ebc3e54ba089dcf","slug":"hapur-news-garh-news-gbd205085086","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव गड़ावली निवासी एक व्यक्ति ने अप्रशिक्षित चिकित्सक और दाई पर लापरवाही से प्रसव के दौरान उसकी पत्नी और नवजात बच्चे की मौत का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव गड़ावली निवासी श्यौराज ने बताया कि उसकी पत्नी मुन्नी गर्भवती थी। जिसका वह उपचार करा रहा था। एक दिन गांव के ही रहने वाले एक अप्रशिक्षित चिकित्सक की पत्नी, जो दाई का काम करती है, उसके घर आई। जिसने उसकी पत्नी का नार्मल प्रसव कराने की बात कही। पीड़ित का कहना है कि 26 अगस्त की शाम करीब पांच बजे उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी, तो अप्रशिक्षित चिकित्सक और उसकी पत्नी उसके घर पर पहुंच गए और घर पर ही प्रसव कराने लगे। काफी देर तक उसकी पत्नी दर्द से चिल्लाती रही। पीड़ित ने बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी की लापरवाही के चलते उसकी पत्नी और नवजात शिशु की प्रसव के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद दोनों आरोपी उसके घर से भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के घर पहुंचने पर उन्होंने अभद्रता करते हुए धमकी भी दी। पीड़ित ने आरोपी दंपती को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।