फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

युवक से मारपीट कर लूटपाट की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
युवक से मारपीट कर लूटपाट की कोशिश
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली रिश्तेदारी मे आ रहे बाइक सवार एक युवक के साथ चार बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट की कोशिश की। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर अपने को घिरता देख बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस लूट की घटना से इंकार कर रही है।

जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के गांव छपना निवासी नितिन कुमार ने शनिवार देर रात सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि शनिवार रात वह खुर्जा से सिंभावली स्थित सुभाष विहार कॉलोनी निवासी अपनी मौसी के घर किसी काम से आ रहा था। पीड़ित का कहना है कि जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर कुचेसर चौपला के पास पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जिन्होंने गांव सिखैड़ा के पास गाली-गलौज कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रूका। नितिन कुमार ने बताया कि सिंभावली क्षेत्र में किसान पीजी कॉलेज के पास बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। जिन्होंने बाइक रोकते ही मारपीट शुरू कर दी और उसके पास मौजूद नकदी समेत मोबाइल व बाइक लूटने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग और राहगीर एकत्र होने लगे। अपने को घिरता देख बदमाश उसे धमकी देकर भाग निकले। बदमाशों के चंगुल से छूटकर वह किसी तरह थाने पहुंचा। सिंभावली थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला लूटपाट का न होकर रोडरेज में आपसी कहासुनी का प्रतीत हो रहा है। लेकिन मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed