{"_id":"5f4bdbde8ebc3ee4fc4169a2","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2045733101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजघाट गंगा के पुराने पुल पर सड़क की मरम्मत का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजघाट गंगा के पुराने पुल पर सड़क की मरम्मत का काम शुरू
विज्ञापन
ब्रजघाट में गंगा पुल की क्षतिग्रस्त सड़क का मरम्मत कार्य शुरु।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रजघाट गंगा के पुराने पुल पर सड़क की मरम्मत का काम शुरू
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट गंगा के पुराने पुल की क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कार्य रविवार से शुरू हो गया। अमर उजाला की ओर से गंगा पुल की मरम्मत के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के बाद एनएचएआई की ओर से सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
सड़क क्षतिग्रस्त होने के चलते पुल लंबे समय से आवागमन के लिए बंद पड़ा था। जिस कारण एक ही पुल पर दोनों तरफ के वाहनों का दबाव बनने से हाईवे पर आए दिन हादसे हो रहे थे। जिसे लेकर अमर उजाला ने विभिन्न संगठनों को साथ लेकर एनएचएआई के खिलाफ अभियान चलाया था। अभियान के दौरान एनएचएआई पीडी ने जल्द पुल की मरम्मत कराकर आवागमन चालू कराने और मरम्मत कार्य में हुई धांधली की जांच का भी आश्वासन दिया था। रविवार को एनएचएआई द्वारा पुल की सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। पुल पर आवागमन चालू होने से राहगीरों को आवगमन में राहत मिलने के साथ ही जाम के झाम से मुक्ति मिलेगी।
गंगानगरी ब्रजघाट में नेशनल हाईवे पर आजादी के समय बनाया गया पुल करीब आठ साल पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल जर्जर होने के चलते एनएचएआई की आख्या पर दिसंबर 2012 में गंगा पुल को मरम्मत के लिए बंद करा दिया गया। जिसके बाद लगभग चार साल तक पुराना गंगा पुल आवागमन के लिए पूरी तरह बंद रहा। वहीं पैदल चलने वालों तक के लिए पुल से आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। चार साल के लंबे इंतजार के बाद अप्रैल 2017 में पुल की मरम्मत का काम शुरू हुआ। मरम्मत में 20 करोड़ रुपये लगे, लेकिन मरम्मत कार्य गुणवत्ता पूर्ण न होने के कारण सड़क बार-बार उखड़ती रही। हादसों की संभावना के चलते एनएचएआई ने सात जनवरी 2020 को पुल को एक बार फिर वाहनों के आवागमन के लिए बंद करते हुए मरम्मत कार्य शुरू कराया। कार्यदायी संस्था ने पुल की मरम्मत के लिए पांच से छह माह का समय मांगा था,लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी मरम्मत कार्य चालू नहीं हो सका। पुराना पुल पूरी तरह बंद होने से दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन एक ही पुल से होता रहा। जिसके चलते आए दिन हादसे भी हुए। 21 जुलाई की शाम दो बसों की भिड़ंत होने से चालक समेत दर्जनों सवारियां गंभीर रूप से घायल हुईं। जिसके बाद अमर उजाला ने विभिन्न संगठनों को साथ लेकर एनएचएआई और कार्यदायी संस्था के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन
सामाजिक संगठन भी लगातार उठा रहे थे मांग
- राष्ट्रीय मानवाधिकार भ्रष्टाचार निवारण संघ, गंगा सभा आरती समिति, बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर, गढ़ बार एसोसिएशन, पालिकाध्यक्ष और सभासद, समर्थ शिक्षा सेवा समिति, भारतीय किसान यूनियन, ग्राम प्रधान एकता समिति, गंगा सेवा समिति, गंगा विचार मंच, कांग्रेस जिला कार्यकारिणी, उप्र उद्योग व्यापार मंडल, वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन, जाट महासभा, तीर्थ पुरोहित गंगा घाट सभा, केवट समाज, क्षत्रिय महासभा की ओर से अमर उजाला के अभियान का समर्थन किया गया। संगठनों की ओर से भी लगातार सड़क की मरम्मत की मांग उठाई जा रही थी।
भाकियू ने किया था घेराव
- 18 अगस्त को प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद और संभल के कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद में एनएचएआई कार्यालय का घेराव करते हुए पीडी विनय बंसल से वार्ता भी की थी। जिन्होंने जल्द पुल की मरम्मत कराने और कार्यदायी संस्था द्वारा की गई धांधली की जांच की मांग भी उठाई थी। जिसमें दिनेश खेड़ा समेत अमरोहा जिलाध्यक्ष प्रधान रामपाल सिंह, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष रणधीर सिंह, दिनेश त्यागी, जीते चौहान नानई शामिल रहे। एनएचएआई पीडी ने कार्यदायी संस्था की जांच कराने और पुल की जल्द से जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था। रविवार को पुल की मरम्मत का कार्य एनएचएआई द्वारा चालू कराए जाने से सभी लोगों ने अमर उजाला का आभार जताया है।
एनएचएआई पीडी विनय बंसल का कहना है कि गंगा के पुराने पुल की सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही पुल को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।