{"_id":"5f19cb438ebc3e9fed06c333","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2024701178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलस्तर में बढ़ोतरी से गंगा का उफान बढ़ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्तर में बढ़ोतरी से गंगा का उफान बढ़ रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलस्तर बढ़ने से खादर में मंडराया बाढ़ का खतरा
गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ों की बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जिससे खादर के ग्रामीणों में बेचैनी बढ़ रही है। वहीं जिला प्रशासन किसी भी आपदा से बचाव के इंतजाम करने के दावे कर रहा है।
उत्तराखंड के पहाड़ों पर झमाझम बारिश होने से जलस्तर बढ़ने पर ब्रजघाट गंगा उफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। गंगा में उफान से नीचले जंगल की सैकड़ों बीघा फसलों के चौपट होने व डेढ़ दर्जन से भी अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। केंद्रीय जल निगम के सूत्रों का कहना है कि पहाड़ों में बारिश होने से जलस्तर में करीब 14 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। बृहस्पतिवार की देर शाम को ब्रजघाट गंगा का जलस्तर बढ़कर समुद्रतल से 198.10 मीटर के निशान पर पहुंच गया है।
जलस्तर बढ़ने से अगर गंगा में बाढ़ आती है तो गड़ावली, नयाबांस, आरकपुर, बलवापुर, बख्तावरपुर, नयागांव इनायतपुर, भगवंतपुर, अब्दुल्लापुर, रामपुर न्यामतपुर, मंढैया किशन सिंह, काकाठेर, रेतावाली, लठीरा, कुदैनी मंढैया, मोहम्मदपुर शाकरपुर, मुहम्मदपुर खादर समेत करीब डेढ़ दर्जन गांवों समेत हजारों एकड़ फसलों में बर्बादी होगी।
विज्ञापन
बाढ़ राहत चौकियां होंगी स्थापित
एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि शासन के निर्देश पर बाढ़ से निपटने को सभी इंतजाम पूरी तरह चाक चौबंद हैं, हालांकि फिलहाल बाढ़ आने का कोई खतरा नहीं है। बाढ़ आने की दशा में राहत चौकियां स्थापित करने की सारी तैयारी भी पूरी की हुई है।
1. आलमपुर-भगवंतपुर--एदलपुर, प्रसादीपुर, हकीमपुर गांवड़ी, कुतुबपुर, जमालपुर, खानपुर, माकनपुर, सैदपुर, मुकीमपुर, झड़ीना।
2. अब्दुल्लापुर--इनायतपुर, कोथला खादर, अब्दुल्लापुर।
3. नक्का कुआं गढ़--रामपुर, न्यामतपुर, मुहम्मदपुर, शाकरपुर।
4. मीरा रेती गढ़--लठीरा, गढ़ खादर, गड़ावली, नयाबांस, बख्तावरपुर।
5. ब्रजघाट--आलमगीरपुर, चित्तौड़ा मोहिउद्दीनपुर, मुहम्मदपुर खादर, सालाबाद, बागड़पुर, पलवाड़ा, आलमनगर खादर, नवादा खुर्द खादर।